एक बेटे की मां बनने के बाद अधूरी रह गई Bharti Singh की ये ख्वाहिश
मनोरंजन न्यूज डेस्क। देश की मशहूर महिला कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि भारती सिंह मां बन चुकी है। उन्होंने बीते दिनों एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने पहले बच्चे का स्वागत 3 अप्रैल को किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जिन्होंने बिना ब्रेक के डिलीवरी से 1 दिन पहले तक काम किया है।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पैरंट्स बनने के बाद काफी खुश है और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने दोनों को माता पिता बनने की बधाई दे रहे है। हालांकि इसी बीच एक बेटे की मां बन चुकी भारती सिंह की एक ख्वाहिश अधूरी रह गई है। भारती सिंह एक बेटे की मां बनी है। लेकिन क्या आपको पता है कि कॉमेडी को बेटा नहीं बल्कि बेटी चाहिए थी।
फिल्म RRR ने 12वें दिन की इतने करोड़ की कमाई, मेकर्स पकड़ लेंगे माथा
इसका खुलासा खुद भारती सिंह ने पैपराजी से बात करते हुए किया था। भारती सिंह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे पैपराजी के पूछने पर वह सवाल का जवाब देती है। भारती सिंह वीडियो में कहती है। कि, लड़की चाहिए मेरी जैसी मेहनती लड़की चाहिए। आप जैसा नहीं जो एक लड़की को रोककर इंटरव्यू ले रहा है। सोशल मीडिया पर भारती सिंह का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।
Thalapathy Vijay की फिल्म बीस्ट के लिए आई बुरी खबर
मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही Sonakshi Sinha, देखें तस्वीरें