×

अपनी शादी की खबरों पर Athiya Shetty ने कसा तंज, कहा इस शादी में मुझे भी इनवाइट किया जाएगा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आथिया शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी इन दिनों मशहूर क्रिकेटर के एल राहुल के साथ रिलेशनशिप में है। इन दोनों की शादी की खबरें इस वक्त सुर्खियों में है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि के एल राहुल और आथिया शेट्टी इस साल के अंत तक एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि शादी की खबरों के बीच अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

आथिया शेट्टी ने शादी की खबरों पर विराम लगाते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर किया और इसके साथ उन्होंने लिखा कि, उम्मीद करती हूं तीन महीने में होने वाली इस शादी में मुझे भी इनवाइट किया जाएगा। आथिया शेट्टी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हालांकि इस खबर इस पोस्ट के बाद अथिया शेट्टी के चाहने वालों का दिल टूट गया है। क्योंकि पिछले काफी समय से उनके चाहने वाले उनको शादी शुदा जोड़े में देखने के लिए उत्साहित है। सुनील शेट्टी ने भी दोनों की शादी की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया कि, फिलहाल आथिया शेट्टी की शादी की कोई तैयारियां नहीं चल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आथिया शेट्टी और के एल राहुल पिछले तीन साल से दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।