×

शादी की खबरों के बीच Aathiya Shetty ने KL Rahul के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अथिया शेट्टी इन दिनों मशहूर इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल के साथ रिलेशनशिप में है। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले खबरों में कहा जा रहा था कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इस साल के अंत तक एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं।

लेकिन बाद में अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। अब इसी बीच अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आई है। दरअसल बात यह है कि अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे यह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कीं इसमे वो और राहुल दोनों एक साथ स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं। अथिया शेट्टी ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कमेंट में लिखा कि, फेवरेट वन। अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी को लेकर अलग अलग बातें सामने आ रही है।

कंगना रनौत का तापसी पन्नू को सस्ती काॅपी कहने पर Ekta Kapoor ने दिया जवाब

लेकिन अभी तक उनके परिवार और अथिया शेट्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उम्मीद है कि जा रही है कि यह कपल जल्दी एक दूसरे के साथ शादी करेगा।

क्या फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा से कट जाएगा Vicky Kaushal का पत्ता, मेकर और डायरेक्टर के बीच हुई तगड़ी बहस

बाॅलीवुड की फलाॅप फिल्मों पर Anurag Kashyap ने कहा, अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी फिल्में बनाएंगे तो फिल्मों का हश्र यही होगा