×

11.30 बजे Amitabh Bachchan ने किया मॉर्निंग विश तो लोगों ने कहा, ये कौन सी प्रातकाल है महानालायक जी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार और मशहूर अभिनेता है। जो अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते है। हालांकि कई बार अमिताभ बच्चन को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए एक ट्रोल भी किया जा चुका है। अमिताभ बच्चन उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते है। अब इसी बीच अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसका जवाब उन्होंने अपने अंदाज में दिया है। बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बीते दिन यानी शनिवार को करीब 11:30 बजे गुड मॉर्निंग विश किया।

तो कई फैंस ने अभिनेता को इसके बदले विश किया और कई लोगों ने गुड मॉर्निंग विश करने के लिए अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आपको नहीं लगता कि बहुत जल्दी आपने गुड मॉर्निंग विश कर दिया। इस पर अमिताभ बच्चन ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, तंज के लिए आभारी हूं लेकिन देर रात तक काम कर रहा था, शूटिंग आज सुबह समाप्त हुई, सो कर उठने में देर हुई तो उठते ही विश किया, यदि आपको कष्ट हुआ तो क्षमा प्रार्थी हूं।

<a href=https://youtube.com/embed/iqydRuNr2yY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/iqydRuNr2yY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

एक यूजर ने लिखा कि, अभी 12 बज रहा है और अभी सुप्रभात कह रहे हो। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि, कहने दीजिए सत्य तो कह रहा है मैं देश में हूं और रात भर काम कर रहा था इसलिए देर से उठा।

सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब OTT पर इस दिन रिलीज होगी राजामौली की RRR

एक यूजर ने लिखा है यह कौन सी प्रातकाल है महानालायक जी। अभिनेता ने जवाब देते हुए लिखा कि, रात भर काम कर रहे थे तो देर से उठे, लायक जी। अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए रिप्लाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह ट्रोल किए जाने का मजा ले रहे हैं। अगर बात करें अमिताभ बच्चन के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र जैसी शामिल है।

कन्नड़ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी KGF 2

फिल्में साइन करने से पहले इन लोगों से सलाह लेते हैं Tiger Shroff