×

Salman Khan को लेकर ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, Tiger 3 फिल्म के बाद खत्म हो जाएगा स्टारडम

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। जिसमे उनकी फिल्म टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली और किक 2 जैसी फिल्में शामिल है। जिसकी शूटिंग सलमान खान पिछले काफी समय से कर रहे है। आपको बता दें कि, अभिनेता सलमान खान का पिछले काफी समय से प्रोफेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा। उनकी पिछली रिलीज फिल्में अंतिम द फाइनल ट्रुथ और राधे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, अभिनेता सलमान खान की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी। लेकिन अब इसी बीच एक जाने माने ज्योतिषी ने सलमान खान को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले परेशान है। दरअसल बात ये है कि सलमान खान को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की गई है जिसे उनके फैंस कभी सुनना पसंद नहीं करेंगे।

<a href=https://youtube.com/embed/XFKz1DACGdE?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XFKz1DACGdE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

सलमान खान जल्द ही अपने सबसे बुरे दौर से गुजरने वाले हैं। टाइगर 3 के बाद उनका स्टारडम खतरे में पड़ जाएगा। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने बताया कि, सलमान खान जल्द ही मेंटल प्रेशर से गुजरने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान का राहु तीसरे घर में है।

जिसके कारण ये दिक्कतें आएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, सलमान खान आने वाले कुछ सालों में ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इन दिनों सलमान खान को अपना विशेष ख्याल रखना होगा। अगर हम बात करें सलमान खान की जल्दी रिलीज होने वाली फिल्मों की तो वो इन दिनों कभी ईद कभी दिवाली, टाइगर 3, किक 2 और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।