×

Malaika Arora के साथ पेरिस में अपना जन्मदिन मना रहे Arjun Kapoor, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। आज अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी के 37 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके को वो बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि, अभिनेता अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ देश से बाहर घूमने निकल गए ​थे। अब इस दौरान की उन्होंने कुछ प्यारी सी तस्वीरें अभिनेता अर्जुन ने शेयर की है।

जिसमें वह मलाइका अरोड़ा के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है। अभिनेता अभिनेता अर्जुन की यह तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर इन तस्वीरों में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अलग अलग अंदाज में प्रोपोज़ दे रहे हैं। एक तस्वीर में ये दोनों बेहद क्लोज दिखाई दे रहे हैं।

आप देख सकते हैं कि, यह दोनों इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रहा है। इन दोनों की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता रणबीर कपूर ने ये तस्वीर खुद क्लिक की है।

इस सेल्फी में दोनों बेहद कूल अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों पेरिस में अपना वेकेशन मना रहे हैं।