×

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Arjun Kapoor और Malaika Arora का सिजलिंग डांस, देखें वीडियो

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं, जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दोनों को लेकर खबरें अाना आम हो गया है। दोनों को कई खास मौकों पर एक दूसरे को स्पेशल फील कर आते हुए देखा गया है, फिर चाहे पब्लिक प्लेस हो या फिर सोशल मीडिया। अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक डांस वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन एक साथ डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं।

वह दोनों एक दूसरे के साथ डांस करने में इतने मग्न है कि दुनिया उनको देख रही है ये भी भूल गए। दरअसल बात यह है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ कुणाल रावल के वेडिंग बैश में पहुंचे थे। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दी और वहीं अर्जुन कपूर भी सूट बूट में काफी हैंडसम नजर आए। कुणाल रावल के वेडिंग बैश में दोनों का दमदार अवतार देखने को मिला।

दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर डांस किया, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे के साथ छाया छाया गाने पर डांस किया और उनका डांस उनके चाहने वालों को भी काफी पसंद आया। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।