सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Anupam Kher का शर्टलेस अवतार
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने बीते दिन यानी 7 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। 7 मार्च 2022 को अनुपम खेर ने अपनी जिंदगी के 67 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर अनुपम खेर को उनके चाहने वाले और करीबी दोस्तों ने अपने अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और खुद को जन्मदिन की बधाई दी है।
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बीते दिन एक तस्वीर शेयर की और इसी के साथ उन्होंने लिखा कि, हैप्पी बर्थडे टू मूी। अगर हम अनुपम खेर की इस तस्वीर की बात करें तो वो यहां पर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर का शर्टलेस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमे वो अपनी जबरदस्त बॉडी दिखाई देते नजर आ रहे है। अनुपम खेर की इस तस्वीर पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। अभिनेता इस यहां पर एक शर्टलेस होकर पोज देते दिखाई दे रहे है। अभिनेता का ये देखकर उनके फैंस की आंखें खुली रह गई। अनुपम खेर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं के लिस्ट में आते हैं जिनको उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वो जल्द ही फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आएंगे जिसका निर्माण विवेक अग्निहोत्री ने किया है।