×

नाना बनने के लिए उत्साहित हैं Anil Kapoor, सोनम के बच्चे के लिए कपूर फैमिली में हो रही खास तैयारियां

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि लंदन में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म पूरी हुई है। सोनम कपूर की गोद भराई के फंक्शन की तैयारियां बड़ी खूबसूरती से की गई है। जिसमे उनकी बहन रिया कपूर भी शामिल थी। आपको बता दें कि सोनम कपूर प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राई मिस्टर में है। सोनम कपूर और उनका पारिवारिक आने वाले मेहमान की तैयारियों में लगा हुआ है और जोरों शोरों से कपूर परिवार में भी इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है।

सोनम कपूर के पिता और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के नन्हे मेहमान के आने की खुशी में घर का नजारा ही बदल गया। इसका खुलासा खुद अनिल कपूर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान किया है। दरअसल बात यह है कि, फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने सोनम कपूर की प्रेगनेंसी और आने वाले मेहमान को लेकर तैयारियां को लेकर बातचीत की। अनिल कपूर ने कहा कि, सच बताऊं तो मैं थोड़ा नर्वस हूं, बस चाहता हूं कि सब ठीक-ठाक हो और सब अच्छा हो जाए।

मैं आपको शब्द में बता नहीं रहा हूं। अनिल कपूर आगे कहते हैं कि, सुनीता नन्हे मेहमान के आने की तैयारी में जुटी है और उसपर पूरा घर चेंज कर दिया है। घर के बदलाव को लेकर जब पूछा गया तो अनिल कपूर ने कहा कि, अब सोनम जब आती है तो मैं ढूंढता हूं कि मैं कहां बैठूं। क्योंकि सुनीता कहती है कि, ये कमरा अब सोनम का है, ये आनंद का हैं। यहां ऐसा होगा तो वहां मत बैठो।

<a href=https://youtube.com/embed/iqlan_BUi2I?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/iqlan_BUi2I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अनिल कपूर अपनी बात को खत्म करते और हंसते हुए कहते हैं कि, अगर मैं सुनीता को पूछता हूं कि, मैं कहां बैठूं तो वह कहती है तुम किचन के पास वाली जगह पर बैठ जाओ। उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं, सुनीता ने पूरा घर फुल चेंज कर दिया है। अगर हम बात करें अनिल कपूर की फिल्म जुग जुग जियो की तो ये फिल्म इसी 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमे उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर लीड रोल में नजर आने वाले है।