×

इस कारण रोक दी गई Allu Arjun की फिल्म पुष्पा 2, फिल्म की रिलीज में हो सकती है देरी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म पुष्पा 2 की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि, फिल्म की शूटिंग को कई कारणों की वजह से रोक दिया गया है। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को भी रोक दिया गया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त हड़ताल चल रही है।

ये हड़ताल खत्म हो जाने के बाद फिल्म की शूटिंग पर फिर से काम शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अब हम हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिनों पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने हड़ताल का ऐलान किया था और बताया था कि 1 अगस्त से किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं की जाएगी। अगर हम बात करें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की तो कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था।

जिसमे उन्होंने फिल्म पुष्पा 2 से अपने लुक का खुलासा किया था। उनका ये लुक उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि, फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर से दिखाई देने वाली है। बता दें कि फिल्म की कहानी पर काम काफी समय पहले ही शुरू हो गया था। मेकर्स पुष्पा 2 को और भी बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे है। यही कारण है कि फिल्म का बजट भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

<a href=https://youtube.com/embed/Q1NKMPhP8PY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q1NKMPhP8PY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">