×

15 और 16 अप्रैल को शादी करेंगे Alia और Ranbir, खास है ये तारीख

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। उनकी शादी को लेकर रोज नई नई खबरें सामने आती रहती है। अब इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तारीख पक्की हो गई है। दोनों इसी साल अप्रैल के महीने की 15 तारीख को एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने जा रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 15 अप्रैल के दिन होने जा रही है।

सिर्फ इतना ही नहीं प्री वेडिंग फंक्शन की डेट भी सामने आ गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पंजाबी ट्रेडिशनल को फॉलो करते हुए होगी। दोनों 15 अप्रैल की रात को 2 से 4 के बीच तारों की छांव में सात फेरे लेंगे। एक बार वरमाला होने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें मीडिया के सामने आएंगी। कपूर खानदान ने इस कपल की शादी की तारीख के लिए 16 तारीख को चुना है।

इस तारीख के पीछे तर्क है कि, कपूर तिकड़ी ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 है। जानकारी के अनुसार 15 की रात और 16 की सुबह रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ सात फेरे लेंगी। 16 तारीख चौथा महीना और सन 2022 इन दिनों को जोड़ 2042 निकल कर आता है। ऐसे में आप 2042 को जोड़ते हैं तो यह आठ नंबर बनता है। जो कपूर खानदान के लिए लकी है। 13 अप्रैल से रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन भी शुरू हो जाएंगे।

<a href=https://youtube.com/embed/XcCWBRqWmyw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XcCWBRqWmyw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">