×

अगर Rishi Kapoor जिंदा होते तो नहीं होती Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की साधारण शादी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद पिछले महीने 14 अप्रैल को अपने मुंबई स्थित घर पर बेहद सादगी से शादी रचाई थी। आलिया भट्ट ने शादी के बाद की कई तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब इसी बीच रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर का कहना है कि, अगर उनके पति यानी स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर जिंदा होते तो रणबीर कपूर की शादी इतनी सादगी से नहीं होती।

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, शादी का पूरा कार्यक्रम एक सपने की तरह था। शादी में सिर्फ 40 रिश्तेदार उपस्थित थे और रिसेप्शन पार्टी में सिर्फ 40 दोस्तों को निमंत्रित किया गया था। नीतू कपूर ने बताया कि, मेहंदी की रस्म के दौरान 20 लोग हमारे परिवार से थे और 7 से 8 आलिया भट्ट की दोस्त थी। रणबीर और आलिया बीते 2 साल से शादी की योजना बना रहे थे, वह कभी दक्षिण अफ्रीका की, तो कभी कहीं और की, तस्वीरें देख कर कहते कि हम यहां जाएंगे, ऐसी शादी करेंगे। लेकिन अंत में दोनों ने घर पर शादी की। इसमे सबसे बेस्ट चीज बारात रही, जो कि उसी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से सातवीं मंजिल पर गई थी।

Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar की फिल्म भीड़ की रिलीज डेट का खुलासा, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

नीतू कपूर ने कहा कि, अगर मेरे पति जिंदा होते तो इस तरह से शादी हो ही नहीं सकती थी। वह पूरे धूमधाम से बेटे की शादी करना चाहते थे। उनका कहना था कि रणबीर उनका बेटा है तो धूमधाम से करे। लेकिन रणबीर की सोच उनसे अलग है। उसका कहना है कि मैं पापा को भी इस तरह सादगी से शादी के लिए मनाता। अगर हम बात करें नीतू कपूर के काम की तो वह आने वाले दिनों में फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाली है। जिसमे उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Anupam Kher ने जमकर लगाई लताड़, देखें पोस्ट

Kamal Haasan के खिलाफ केस दर्ज, अभिनेता पर लगा ये आरोप