×

शादी के बाद वास्तु छोड़कर नए घर में रहेंगे Alia Bhatt और Ranbir Kapoor, मां नीतू कपूर भी होगी शिफ्ट

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ने बीते 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी की तस्वीरें लगातार सुर्खियों में है। आलिया भट्ट भी रणबीर के साथ शादी करने के बाद काफी ज्यादा खुश हैं। बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में हुई थी।

जहां पर अभिनेता पिछले 3 साल पहले शिफ्ट हुए थे। हालांकि आपको बता दें कि आलिया भट्ट के साथ शादी के बाद रणबीर कपूर इसी घर में रह रहे हैं। लेकिन वो इस घर में ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। यह भी खबरें हैं कि, नए ठिकाने पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नीतू कपूर भी शिफ्ट होगी। आलिया और रणबीर का नया घर पाली हिल पर होगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कृष्णा राज नाम के बंगले में रहेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये बांग्ला ऋषि कपूर ने अपने परिवार के लिए बनवाया था। इस घर का पिछले एक साल से रेनोवेशन चल रहा है। रिनोवेशन होने के बाद आलिया और रणबीर इसी घर में शिफ्ट हो जाएंगे। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि, रणबीर कपूर और आलिया की शादी से पहले ताकि यह बंगला तैयार हो जाएगा। लेकिन रेनोवेशन में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। जिसकी वजह से दोनों अब शादी के बाद इसी बंगले में रहेंगे।