×

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म Brahmastra का नया वीडियो जारी, अयान मुखर्जी ने फैंस को दिया सरप्राइज

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आने वाले दिनों में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म इसी 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है।

अब इसी बीच फिल्म को लेकर डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अयान मुखर्जी लोगों को अस्त्र की दुनिया यानी अस्त्रवर्ष से रूबरू करवाते नजर आ रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/yvfgKpSW8m8?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yvfgKpSW8m8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

वीडियो को शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने लिखा कि, इस फिल्म को बनाने के दौरान मैंने अपने अंदर के शिष्य को फिर से जगत जागते हुए देखा है और एहसास हुआ कि हमारी संस्कृति की जड़ों में जो ज्ञान है उससे बड़ा गुरु और कोई है ही नहीं।

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जानिए मेरे साथ ब्रह्मास्त्र की दुनिया को थोड़ा और करीब से। डायरेक्टर अयान मुखर्जी द्वारा शेयर किया गया यहेवीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसमे अभिनेता रणबीर कपूर का अलग ही अवतार देखने को मिला है। हालांकि आपको बता दें कि फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगे।