×

फिल्मों के बायकाॅट करने की मांग पर Akshay Kumar की आई पतिक्रिया, कहा इस तरह फिल्मों का बहिष्कार करने का कोई मतलब नहीं

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म रक्षा बंधन को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडणेकर लीड रोल में नजर आने वाली है। उनकी यह फिल्म इसी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन सोशल मीडिया पर बायकॉट की जा रही है।

लोग फिल्म को बायकाट करने की मांग कर रहे हैं। रक्षा बंधन के अलावा आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर हैशटैग बायकाॅट लाल सिंह चडढा ट्रेंड कराया जा रहा है। फिल्म के बायकाॅट करने की मांग पर अक्षय कुमार ने अपनी बात रखी है। बता दें कि, अक्षय कुमार अपनी फिल्म में रक्षा बंधन के प्रमोशन के लिए कोलकाता में थे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बात की और इस विषय पर अपनी राय भी रखी।

अक्षय कुमार ने कहा कि, अगर आप किसी फिल्म को नहीं देखना चाहते हैं तो मत देखिए, यह एक आजाद देश है और फिल्में रिलीज हो रही है। इसलिए अगर कोई फिल्म देखना चाहता है या नहीं चाहता है, ये उसके ऊपर है। अक्षय कुमार ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो सिर्फ एक बात कहना चाहते हैं कि, कोई भी इंडस्ट्री हो कि कपड़ा या फिल्म इंडस्ट्री सभी देश की इकॉनमी में मदद करती है।

Richa Chadha और Ali Fazal ने शुरू की शादी की तैयारियां, मुंबई के फंक्शन में शामिल होंगे 400 गेस्ट

<a href=https://youtube.com/embed/ye3faphq3MU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ye3faphq3MU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इस तरह फिल्मों का बहिष्कार करने का कोई मतलब नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले आमिर खान ने भी कहा था कि उनकी फिल्म को बायकॉट ना करें बल्कि उसे देखें। अक्षय कुमार की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में भूमि पेडणेकर और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे, इसका निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है।

शुरू होते ही विवादों में Amitabh Bachchan का शो Kaun Banega Crorepati 14, सामने आया ये बड़ा कारण

Charu Asopa और Rajeev Sen के रिश्ते को लेकर आई हैरान करने वाली खबर