×

5 दिन लंबा वीकेंड मिलने के बाद भी बाॅक्स आफिस पर फलाॅप हुई Akshay Kumar की फिल्म Raksha Bandhan

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म रक्षा बंधन थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन अक्षय कुमार की ये फिल्म कुछ खास अच्छी कमाई नहीं कर पाई। रक्षा बंधन से मेकर को काफी उम्मीद थी लेकिन दर्शक ना मिलने की वजह से फिल्म रक्षा बंधन के 1000 शो कैंसिल करने पड़े। इस फिल्म के शो बंद करने के बाद स्क्रीन पर साउथ की फिल्म कार्तिकेय 2 और करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो को दिखाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, कल गुरुवार को रिलीज हुई को बाक्स ऑफिस पर 5 दिन का लंबा वीकेंड मिला था। लेकिन इसके बावजूद फिल्म 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ तक का आंकड़ा नहीं पार कर पाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का निर्माण 70 करोड़ के बजट में किया गया हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ भी कमाई नहीं कर पाई है।

ऐसे में यह अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फ्लॉप फिल्म बनने जा रही है। बता दें कि, फिल्म ने सातवें दिन में महज 1.70 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई 38.82 करोड रुपए हो चुकी है। मतलब यह है कि फिल्म 1 सप्ताह में 40 करोड़ भी ठीक से नहीं कमा पाई।

Aamir Khan और Akshay Kumar की फ्लॉप फिल्मों पर Anupam Kher ने साधा निशाना, खुद को और Kartik Aaryan को बताया सुपरस्टार

<a href=https://youtube.com/embed/ye3faphq3MU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ye3faphq3MU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

बता दें कि, फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। जिसमे अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडणेकर भी लीड रोल में नजर आई थी। हालांकि आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन के साथ आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने कड़ी टक्कर दी है,  दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई।

Bipasha Basu की प्रेग्नेंसी की खबर आते ही ट्रोल हुए Karan Singh Grover, सामने आया ये बड़ा कारण

Vicky Kaushal को Karan Johar और Alia Bhatt ने शादी के एक दिन पहले किया था फोन, अब सुनाया पूरा किस्सा