×

गोलगप्पे खिलाते नजर आए Akshay Kumar, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये शानदार वीडियो

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रक्षा बंधन को लेकर सुर्खियों में है। जिसका ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था। फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था और अब फैंस इस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अभिनेता अक्षय कुमार इस वीडियो में अपनी बहनों को गोलगप्पे खिलाते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल बयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमे आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार अपनी बहनों को गोलगप्पे खिलाते दिखाई दे रहे हैं।

video credit:Entertainment News Bharat

<a href=https://youtube.com/embed/tOVAxzhYc6A?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tOVAxzhYc6A/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अभिनेता अक्षय कुमार का ये अंदाज उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि, अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म रक्षा बंधन का प्रमोशन करने में जुटे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका और रक्षा बंधन फिल्म इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडणेकर लीड रोल में नजर आने वाली है। रक्षा बंधन फिल्म का निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है।