×

Akshay Kumar ने सबसे ज्यादा टैक्स पे करने को लेकर की बात, कहा मैं बेहद खुश हूं

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म रक्षाबंधन को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडणेकर लीड रोल में नजर आएंगी। अब इसी बीच अभिनेता अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और कई बड़े खुलासे भी किए हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा टैक्स पे करने को लेकर बात भी की है।

अक्षय कुमार ने बताया कि, इस सम्मान को प्राप्त कर उनको बहुत अच्छा लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता देश के सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वाले कलाकार के रूप में सामने आए हैं। जिसके लिए उन्हें आयकर विभाग की तरफ से सम्मान पत्र भी दिया गया था। इस पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि, मुझे देश के उच्चतम करदाता के रूप में सम्मानित किया गया है।

मैं सच में बेहद खुश हूं। आपको अच्छा लगता है कि आयकर विभाग इस बात के लिए आप का सम्मान करें और लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रोत्साहन करें। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कहा कि, ये अच्छी बात है जब आप कमाते हैं तो आप अपने देश को टैक्स के रूप में वापस देते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/ye3faphq3MU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ye3faphq3MU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

यह देश भक्ति की सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है। आपको बता दें कि साल 2015 और 2019 में फोर्ब लिस्ट में अक्षय कुमार दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल थे। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के काम की तो वो आने वाले दिनों में रक्षाबंधन के अलावा रामसेतू, बड़े मियां छोटे मियां, गोरखा और सेल्फी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।