×

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का प्रमोशन करने वाराणसी पहुंचे Akshay Kumar, मानुषी छिल्लर भी आई नजर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज है। जो इसी 3 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और आशुतोष राणा जैसे कई कलाकार रोल में नजर आने वाले हैं। सम्राट पृथ्वीराज का निर्देशन चंद्रप्रकाश त्रिवेदी ने किया है। फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का दूसरा ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया था। इसी बीच अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सोमवार को बनारस पहुंचे थे।

जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किया और इसके बाद गंगा आरती भी की। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर गंगा आरती की तस्वीरें भी पोस्ट की है।

जिसमे वह पूजा की थाली लिए हुए दिखाई दे रहा है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, हर हर महादेव। बता दें कि इस दौरान अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर भी गंगा आरती करती दिखाई दे रही है।

फिल्म ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर के साथ फिर से काम कर सकते हैं Ayushmann Khurrana

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की अगर बात करें तो फिल्म रिलीज से पहले विवादों में फंस गई थी, करणी सेना ने यश राज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी, जिसके बाद फिल्म का नाम पृथ्वीराज से सम्राट पृथ्वीराज किया गया है। सम्राट पृथ्वीराज फिल्म की कहानी महान राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 3 जून को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू सहित कई भाषाओं में रिलीज की जा रही है।

Akshay Kumar का सिंघासन हिला सकते हैं Kartik Aaryan, इस शख्स ने किया दावा

Bobby Deol ने रोमांटिक अंदाज में पत्नी तान्या को दी शादी की सालगिरह की बधाई