×

Aamir Khan की लाल सिंह चड्डा से रक्षाबंधन के क्लैश पर बोलें Akshay Kumar कहा, ये एक अच्छा वीक है

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आने वाले दिनों में रक्षाबंधन फिल्म में नजर आने वाले है। उनकी ये फिल्म इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से 11 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में क्लैश  करने जा रही है।

दोनों फिल्म के क्लैश को लेकर दर्शक बेताब है और फिल्म क्रिटिक्स की चिंताएं बढ़ गई हैं। रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा के क्लैश पर अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बयान जारी किया है। अभिनेता ने कहा कि, दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलेगा। एक ख़ास बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि, यह एक अच्छा वीक है और इसमे दो तीन छुट्टियां है। मुझे लगता है कि इस वीक में जो रिलीज आसानी से काम कर सकती है। बीते साल से कोविड-19 की वजह से 1 हफ्ते के अंदर दो से तीन फिल्में रिलीज हुई है।

<a href=https://youtube.com/embed/ye3faphq3MU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ye3faphq3MU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अपनी बात को आगे बढ़ाते अक्षय कुमार ने कहा कि, वेलकम और आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इतना ही नहीं दोनों फिल्मों की ऑडियंस अलग थी और दोनों ही फिल्में दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। अगर बात करें फिल्म रक्षाबंधन की तो इसमे अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडणेकर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है।