फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से सामने आया Ajay Devgn का पहला लुक, फैंस कर रहे तारीफ
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में बने है। आपको बता दें कि, उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते दिन ही मेकर्स ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इसी 4 फरवरी यानी शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। अब इसी बीच फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स ने फिल्म से अजय देवगन के पहले लुक का खुलासा कर दिया है। गंगूबाई काठियावाड़ी के पोस्टर में अभिनेता अजय देवगन सिर पर टोपी और हाथ से सलाम करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, अपनी पहचान से चार चांद लगाने आ रहे हैं हम, कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर। फिल्म से अजय देवगन का लुक सामने आने के बाद फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अजय देवगन के पोस्ट पर कमेंट की बरसात हो रही है। फैंस का कहना है कि, अजय देवगन ने अपने सलामी से गंगूबाई काठियावाड़ी में जान फूंक दी है।
साथ ही फैंस उम्मीद जता रहे है कि, फिल्म में अभिनेता आलिया भट्ट से बेहतर काम करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि अजय देवगन और आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। फिल्म में अजय देवगन मुंबई के डॉन करीम लाला का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। जिसे गंगूबाई काठियावाड़ी अपना मुंह बोला भाई बना लिया था।