×

Salman Khan को धमकी मिलने के बाद Rakhi Sawant ने कहा, उन्हें कोई गोली लगने वाली होगी तो वो सबसे पहले मुझे लगेगी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद सलमान खान ने बंदूक लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। मुंबई पुलिस ने सलमान खान को बंदूक का लाइसेंस दे दिया और इसी के साथ सलमान खान ने अपनी कार को बुलेट प्रूफ कार में अपग्रेड करवाया है। सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गिरोह से जान से मारने की धमकी का हवाला देते हुए बंदूक के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। सलमान को धमकी भरा खत मिलने के बाद अभिनेत्री और ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपना रिएक्शन दिया है। आपको बता दें कि बीती रात को राखी सावंत को उनके बॉयफ्रेंड आदिल के साथ देखा गया। इस दौरान मीडिया पर्सन से बात करते हुए राखी सावंत ने सलमान खान को बंदूक का लाइसेंस मिलने पर अपने विचार शेयर किए।

<a href=https://youtube.com/embed/n5MVzhwupBY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/n5MVzhwupBY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

राखी सावंत ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि सलमान को बंदूक का लाइसेंस मिल गया। सलमान सर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। देश की जनता की दुआएं उनके साथ है। मैं भी उनके लिए प्रार्थना करती हूं और बंदूक लाइसेंस के लिए भी मैंने प्रार्थना की थी। राखी सावंत ने कहा कि, सलमान अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रख सकते हैं और कभी भी मेरी जरूरत पड़ेगी तो मैं सलमान खान की बॉडीगार्ड बन सकती हूं।

राखी ने कहा कि, अगर उन्हें कोई गोली लगने वाली होगी तो वह सबसे पहले मुझे लगेगी। अगर हम बात करें सलमान के काम की तो वह आने वाले दिनों में कभी ईद कभी दिवाली और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

आदित्य चोपड़ा से शादी करने से पहले इन बाॅलीवुड अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका Rani Mukherjee का नाम

Mallika Sherawat ने किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा सभी एलिस्टर एक्टर्स ने साथ काम करने से किया था इंकार

Alia Bhatt ने सुनाया अपना दुखड़ा, कहा मैंने कई बार आपत्तिजनक कमेंट बाजी का सामना किया