×

टाइगर 3 के बाद Salman Khan ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग, सामने आया धांसू लुक

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी कई फिल्मों में व्यस्त है। आपको बता दें कि फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग करने के बाद सलमान खान अपनी अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं। अभिनेता सलमान खान ने बीते दिन यानी शुक्रवार को अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

इस तस्वीर में अभिनेता सलमान खान का काफी अलग अवतार दिखाई दे रहा है। साथ ही अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि फिल्म का टाइटल क्या है उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो सलमान खान ने कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग मुंबई स्थित विले पार्ले में शुरू की है।

Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar की फिल्म भीड़ की रिलीज डेट का खुलासा, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Anupam Kher ने जमकर लगाई लताड़, देखें पोस्ट

जिसके लिए मेेकर्स ने काफी बड़ा सेट तैयार किया है। जानकारी के अनुसार, सलमान खान इस विशेष शेड्यूल में अपने एक्शन ओरिएंटेड सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। कुछ दिनों बाद तेलुगू स्टार वेंकटेश डग्गुबाती के शामिल होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।

बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी। जिसमे वह सलमान खान का लकी ब्रेसलेट पहने दिखाई दे रही थी। अगर हम बात करें फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की तो इसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयुष शर्मा, जहीर इकबाल, शहनाज गिल और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Kamal Haasan के खिलाफ केस दर्ज, अभिनेता पर लगा ये आरोप