×

पुष्पा 2 के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे Allu Arjun, मेकर्स ने शुरू की तैयारी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा का सीक्वल भी शामिल है। उनकी ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब इसी बीच अभिनेता अल्लू अर्जुन की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म आइकन का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है।

इस फिल्म का मेगा ऐलान 2 साल पहले ही कर दिया था। लेकिन बीच में कोई अपडेट नहीं आने की वजह से लोग कयास लगा रहे थे कि, यह फिल्म बंद हो चुकी है। लेकिन खुद अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिससे ये साबित होता है कि फिल्म अभी बंद नहीं हुई है बल्कि इस पर काम चल रहा है। रिपोर्ट और खबरों को गलत साबित करते हुए अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

जिसमे सुपरस्टार अपनी अपकमिंग फिल्म आइकन की टीम के साथ फिल्म की लोकेशन की तलाश में निकलते दिखाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन की इस तस्वीर से साफ हो गया है कि अभिनेता ने फिल्म नहीं छोड़ी है। फिल्म पुष्पा 2 के बाद सुपरस्टार अभिनेता आइकन की शूटिंग करने में व्यस्त हो जाएंगे। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास और भी कई प्रोजेक्ट है जिस पर वह पिछले काफी समय से काम कर रहे हैं।