×

Laal Singh Chaddha के रिलीज होते ही आमिर खान को लगा करोड़ों का झटका, फिल्म को लेकर आई हैरान करने वाली खबर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आमिर खान और करीना कपूर खान पिछले काफी समय से अपनी चर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी फिल्म आज यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछले काफी समय से आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सोशल मीडिया पर लगातार बायकाट करने की मांग चल रही है। आमिर खान ने लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि, वो फिल्म को देखें ऐसे। अब एक बड़ी एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद मेकर्स को तगड़ा झटका लगने वाला है।

दरअसल खबरों में बताया जा रहा है कि, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ऑनलाइन लीक कर दी गई है। तमिलराॅकर्स और मूवीरूल्स जैसी वेबसाइट ने लाल सिंह चड्ढा को ऑनलाइन लिख कर दिया है। बता दें कि, निर्माता पिछले काफी समय से लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर मेकर्स में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था।

फिल्म की स्टार कास्ट ने भी इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खबरों में ये कहा जा रहा है कि, तमिलरॉकर और मूवीरूल्स ने फिल्म को एचडी प्रिंट में लीक कर दी हैं इन साइट्स पर लाल सिंह चड्ढा का एचडी प्रिंट लोग आसानी से डाउनलोड कर रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/6Tg5BLRmTcg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6Tg5BLRmTcg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

फिल्म के लीक हो जाने से मेकर्स को करोड़ों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि अब यह देखना है कि मेकर्स इस पर क्या एक्शन लेने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मे ऑनलाइन लीक हो चुकी है।