×

Neena Gupta की जिंदगी पर बन सकती हैं फिल्म, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि हाल ही के सालों में नीना गुप्ता ने ऐसी कई फिल्में दी है। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। नीना गुप्ता की हाल ही में रिलीज फिल्मों में बधाई हो, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, सरदार का ग्रैंडसन जैसी फिल्में शामिल है। अब इसी बीच अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि नीना गुप्ता अपनी बायोग्राफी के बाद अब उनकी बायोपिक फिल्म भी बन सकती है।

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा सच कहूं तो प्रकाशित की थी। जो काफी हिट रही। इस किताब के बाद कई लोगों की दिलचस्पी नीना गुप्ता की जिंदगी को लेकर बढ़ गई है। नीना गुप्ता का कहना है कि, सच कहूं तो में बताई गई उनकी बायोपिक पर एक फिल्म बनाने के विचार के साथ उनसे संपर्क किया गया है। इस किताब में नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान नीना गुप्ता से जब पूछा गया कि, क्या उनके दिमाग में किसी और का नाम है जिसे वह पर्दे पर अपनी बायोपिक में देखना चाहती है।

इस पर उन्होंने कहा कि मेरी राय कोई मायने नहीं रखती। प्रड्यूसर तय करेगा कि इसके लिए कौन हिट है। मैं इसमें इंटरफेयर नहीं कर सकती और मैंने अभी तक इसके बारे में सोचा नहीं है। हालांकि अब यह देखना है कि, क्या नीना गुप्ता की बायोपिक फिल्म बनती है या नहीं। अगर हम बात करे नीना गुप्ता के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे पंचायत 2, गुडबाय और ऊंचाई जैसी फ़िल्में और वेब सीरीज शामिल हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/r6r8UYU7Zcs?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/r6r8UYU7Zcs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">