×

'28000000 मिलियन व्यूज, 20 हजार रील्स....' सामंथा रूथ प्रभु के इस गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, टॉप पर कर रहा ट्रेंड 

 

कुछ फिल्में और गाने दर्शकों के दिलों में इतनी गहराई से उतर जाते हैं कि रिलीज़ होते ही वायरल हो जाते हैं। आज हम आपको सामंथा रूथ प्रभु के ऐसे ही एक गाने के बारे में बता रहे हैं। आइए, इसके बारे में और जानते हैं...

**सामंथा रूथ प्रभु का गाना**

यह गाना सामंथा रूथ प्रभु का सुपरहिट ट्रैक "थसाडिया" (Thasadia) है, जो YouTube पर वायरल हो रहा है। दर्शकों से इसे बहुत प्यार मिल रहा है।

**ज़बरदस्त एनर्जी वाला गाना**

शादी के माहौल वाले इस हाई-एनर्जी गाने में मशहूर सिंगर्स चिन्मयी श्रीपदा और पुण्य सेल्वा की आवाज़ है। इसका शानदार म्यूज़िक जाने-माने म्यूज़िक डायरेक्टर संतोष नारायणन ने तैयार किया है।

**28 मिलियन व्यूज़**

यह गाना 16 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ हुआ था। इसने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी और अब तक इसे 28 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। गाने को रिलीज़ हुए 68 दिन हो चुके हैं।

**सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म**

यह गाना नंदिनी रेड्डी की डायरेक्ट की गई फिल्म *मा इंटी बंगरम* (Maa Inti Bangaram) का है। सामंथा रूथ प्रभु के साथ-साथ, इस फिल्म में दिगंत और गुलशन देवैया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

**2026 का सबसे ट्रेंडिंग गाना**

फैंस और यूज़र्स इस ट्रैक पर बड़े उत्साह के साथ रील्स बना रहे हैं और इसे ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे 2026 के सबसे ट्रेंडिंग गानों में से एक माना जा रहा है।