UPSC NDA Result: NDA-NA 1 का फाइनल रिजल्ट जारी, 617 उम्मीदवार पास; ईशान पचौरी और श्रेया गौड़ा ने किया टॉप
यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (NDA/NA) 1, 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 617 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। इनमें 551 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार पुरुष वर्ग में ईशान पचौरी ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है, जबकि महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
सफल उम्मीदवारों को अब एनडीए के 157वें कोर्स और इंडियन नेवल एकेडमी के 119वें कोर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा।
ऐसे चेक करें NDA 1 का फाइनल रिजल्ट
उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर संबंधित परीक्षा या What's New सेक्शन में जाएं। यहां NDA & NA Examination (I), 2026 Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी। उम्मीदवार इस सूची में अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के बाद मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना बेहतर होगा।
पुरुष वर्ग के टॉप-10 उम्मीदवार
पुरुष वर्ग में ईशान पचौरी ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद आरश कुकरैजा और कौस्तव बौन्थियाल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- ईशान पचौरी – 7943704
- आरश कुकरैजा – 6440787
- कौस्तव बौन्थियाल – 1449019
- ईश फोगाट – 1450377
- मिथिलेश यादव – 7741064
- अर्पित कुमार मिश्रा – 1043165
- शुभम कुमार – 1440205
- मोहन शर्मा – 1446372
- मनकला हरीश – 6148190
- अमन शर्मा – 4941608
महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा टॉपर
महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद अविका शर्मा और राजश्री राय ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग की टॉप-10 सूची में श्रेया एन गौड़ा, अविका शर्मा, राजश्री राय, पंकज कुमारी, वंशिका चौधरी, सान्वी थम्पी, अनुष्का नेगी, चारवी सिंगला, रुचि पुनिया और मानसी श्योराण शामिल हैं।
लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के आधार पर हुआ चयन
फाइनल मेरिट लिस्ट 12 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और इसके बाद रक्षा मंत्रालय के सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) की ओर से लिए गए इंटरव्यू के आधार पर तैयार की गई है। यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सभी 617 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी है।
अंतिम प्रवेश से पहले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उन्हें उन्हें रक्षा मंत्रालय के संबंधित भर्ती कार्यालय में जमा करना होगा।
15 दिन बाद जारी होंगे उम्मीदवारों के मार्क्स
यूपीएससी के अनुसार फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन बाद उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार वहां जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन पूरा किया जाएगा।