☰
×

UCEED CEED 2027 Registration: IIT Bombay में डिजाइन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
 

 

आईआईटी बॉम्बे ने UCEED और CEED 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन दोनों परीक्षाओं के जरिए देश के प्रमुख संस्थानों में डिजाइन से जुड़े अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर मिलता है. उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन करने की सुविधा 6 नवंबर 2026 तक रहेगी.

UCEED और CEED 2027 की महत्वपूर्ण तारीखें
UCEED और CEED 2027 की परीक्षा 17 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड 5 जनवरी 2027 को जारी किए जाएंगे.
परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की 21 जनवरी 2027 को जारी होगी. उम्मीदवार 23 जनवरी तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद फाइनल आंसर की 30 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी.
UCEED और CEED 2027 का रिजल्ट 5 और 6 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा.
CEED 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
CEED परीक्षा मुख्य रूप से M.Des और PhD in Design जैसे पोस्टग्रेजुएट डिजाइन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.
इसके लिए उम्मीदवार के पास 12वीं के बाद कम से कम तीन साल की ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा या पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम होना चाहिए. जुलाई 2027 तक संबंधित प्रोग्राम की फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा 10वीं के बाद पांच साल का सरकारी डिप्लोमा इन आर्ट जुलाई 2027 तक पूरा करने वाले उम्मीदवार भी CEED 2027 के लिए पात्र हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई निर्धारित अधिकतम आयु सीमा नहीं है.
UCEED 2027 से किन संस्थानों में मिलेगा एडमिशन?
UCEED के स्कोर के आधार पर चार वर्षीय B.Des. प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर मिलता है. इसमें IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Guwahati, IIT Hyderabad, IIT Indore, IIT Roorkee और IIITDM Jabalpur जैसे संस्थान शामिल हैं.
UCEED 2027 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पहली बार 2026 या 2027 में दी है या देने वाले हैं. खास बात यह है कि साइंस के अलावा कॉमर्स और आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवारों को निर्धारित आयु संबंधी पात्रता पूरी करनी होगी. UCEED को अधिकतम दो लगातार वर्षों में दिया जा सकता है.
UCEED और CEED 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
1.    सबसे पहले uceed.iitb.ac.in या ceed.iitb.ac.in पर जाएं.
2.    नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
3.    प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल से पोर्टल पर लॉगिन करें.
4.    एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
5.    परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
6.    निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
7.    फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें.
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता और आवेदन से जुड़े सभी निर्देश जरूर पढ़ लें.