☰
×

Roorkee Agniveer Rally 2026: भर्ती मैदान जाने से पहले देख लें डेटशीट! जानें कब पहुंचेगा आपके जिले का नंबर

 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर है। रुड़की में आज यानी 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है। यह भर्ती रैली 12 अक्टूबर तक चलेगी। इसके लिए जिलेवार शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।जिन अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। इस चरण में उम्मीदवारों की दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।यह भर्ती रैली खास तौर पर अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी पद के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के योग्य अभ्यर्थी शामिल होंगे।

रैली में जाने से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर पहुंचने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। किसी भी दस्तावेज की कमी होने पर परेशानी हो सकती है।

उम्मीदवारों को अपने साथ ये दस्तावेज रखने होंगे—

  • भर्ती का एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र
  • 20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • स्कूल चरित्र प्रमाणपत्र
  • धर्म प्रमाणपत्र
  • चरित्र प्रमाणपत्र
  • अविवाहित होने का प्रमाणपत्र
  • एनसीसी से जुड़े प्रमाणपत्र, अगर लागू हों
  • खेलकूद से जुड़े प्रमाणपत्र, अगर लागू हों

आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूर रखें

भर्ती अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने साथ आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूर लेकर आएं। ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।

इसके अलावा सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की तीन-तीन फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य बताया गया है।

रैली स्थल पर ही जरूरत के अनुसार शपथ पत्र तैयार करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

जिलेवार अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल

भर्ती रैली में अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

5 अक्टूबर

5 अक्टूबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर के उम्मीदवार भी इसी दिन भर्ती रैली में शामिल होंगे।

10 अक्टूबर

10 अक्टूबर को लखनऊ, औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, महोबा और उन्नाव जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

12 अक्टूबर

12 अक्टूबर को वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत संबंधित जिलों के अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे।

लिखित परीक्षा के बाद अब फिजिकल की बारी

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा अहम चरण है। उम्मीदवारों को रैली स्थल पर समय से पहुंचकर अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी निर्धारित फोटोकॉपी साथ रखनी चाहिए।अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों और रिपोर्टिंग टाइम का ध्यान रखें और भर्ती स्थल पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें।