Education World School Ranking 2026-27: दिल्ली-NCR के स्कूलों का दबदबा, इन संस्थानों ने हासिल की टॉप रैंक
Education World India School Rankings 2026-27 में दिल्ली-NCR के कई स्कूलों ने अलग-अलग कैटेगरी में देशभर में ऊंची रैंक हासिल की है। सरकारी स्कूलों से लेकर केंद्रीय सरकारी, प्राइवेट, स्पेशल नीड्स और इंटरनेशनल स्कूलों तक दिल्ली-NCR के कई संस्थान रैंकिंग में शीर्ष स्थानों पर शामिल हुए हैं।
Education World ने AZ Research Partners Pvt. Ltd. के साथ मिलकर यह रैंकिंग जारी की है। यह Education World India School Rankings का 20वां संस्करण है। रैंकिंग के लिए देश के 34 शहरों में सर्वे किया गया, जिसमें करीब 18,000 लोगों की राय शामिल की गई। इनमें अभिभावक, शिक्षक, शिक्षाविद और काउंसलर शामिल थे। सर्वे में 22 राज्यों के लगभग 4,500 स्कूलों का मूल्यांकन किया गया।
Government Schools में दिल्ली के कई स्कूल आगे
State Government Day Schools कैटेगरी में दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों ने देशभर में अपनी जगह बनाई। डॉ. भीमराव अंबेडकर CM Shri School, सेक्टर-10 द्वारका को तीसरी रैंक मिली।
इसी कैटेगरी में यमुना विहार स्थित DBRA CM Shri School पांचवें और सेक्टर-19 द्वारका स्थित स्कूल छठे स्थान पर रहा। सूरजमल विहार के स्कूल को सातवीं रैंक मिली।
Government Boarding Schools कैटेगरी में शहीद भगत सिंह CM Shri School, झरोदा कलां ने देश में पहला स्थान हासिल किया।
Central Government Schools में भी दिल्ली का प्रदर्शन
Central Government Day Schools कैटेगरी में Army Public School, Delhi Cantt को पहली रैंक मिली। स्कूल को 1,182 का स्कोर प्राप्त हुआ।
Army Public School, Dhaula Kuan 1,157 स्कोर के साथ दूसरे और Air Force Golden Jubilee Institute 1,146 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इस कैटेगरी में Air Force Bal Bharti School, Lodhi Road, The Air Force School, Subroto Park, Army Public School, Sanskar Vihar, Army Public School, Noida और Navy Children School, Chanakyapuri भी शामिल रहे।
Private Schools में भी कई नाम टॉप पर
Co-ed Day Schools कैटेगरी में Springdales School, Dhaula Kuan को देश में पहला स्थान मिला। The Shri Ram School, Vasant Vihar और Nirmal Bharti School, Delhi संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
Suncity School, Gurugram संयुक्त तीसरे, Shiv Nadar School, Gurugram चौथे, Step by Step School, Noida संयुक्त सातवें और Sri Venkateswara International School, Sector-10 Dwarka दसवें स्थान पर रहा।
Girls Day Schools कैटेगरी में Uttam School for Girls, Ghaziabad को दूसरा स्थान मिला। Sadhu Vaswani International School for Girls, Delhi संयुक्त छठे और Carmel Convent School, Delhi संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहा।
Boys Day Schools कैटेगरी में St. Columba's School, Delhi को तीसरी रैंक मिली।
Special Needs और International Schools की भी मौजूदगी
Special Needs Schools कैटेगरी में Tamanna Autism Centre-School of Hope, Delhi को पांचवां स्थान मिला। Noida के Sanchetna ने संयुक्त रूप से छठी रैंक हासिल की।
International Day-cum-Boarding Schools कैटेगरी में GD Goenka World School, Sohna Road, Gurugram को पहली रैंक मिली। Genesis Global School, Noida दूसरे, Sancta Maria International School, Faridabad तीसरे और Excelsior American School, Gurugram चौथे स्थान पर रहे।
International Day Schools कैटेगरी में Prometheus School, Noida ने 1,263 स्कोर के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया।
किन मानकों के आधार पर हुई रैंकिंग?
Education World के अनुसार स्कूलों का मूल्यांकन कई अलग-अलग मानकों को ध्यान में रखकर किया गया। इनमें अकादमिक प्रतिष्ठा, शिक्षकों की क्षमता, छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान, स्कूल नेतृत्व, पाठ्यक्रम, को-करिकुलर गतिविधियां, खेल, कम्युनिटी सर्विस और पैरेंटल इनवॉल्वमेंट जैसे मानक शामिल रहे।
इसके अलावा शिक्षक कल्याण, वैल्यू फॉर मनी, छात्र कल्याण, स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर और Special Needs Education को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया। Legacy Schools के लिए उनके पूर्व छात्रों की गुणवत्ता को भी आकलन का हिस्सा बनाया गया।
इस तरह Education World School Rankings 2026-27 में दिल्ली-NCR के स्कूलों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के संस्थान शामिल हैं।