×

Allahabad University Admission 2026: BCA, BSc Maths समेत इन कोर्सों के नए कटऑफ जारी, 7 सितंबर को BA छात्रों का वेरिफिकेशन
 

 


इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है. यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नए कटऑफ और मेरिट अंक जारी किए हैं. इनमें BCA, BCA-MCA (Data Science) और BSc Mathematics जैसे कोर्स शामिल हैं. कटऑफ जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को तय समय के भीतर फीस जमा कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

BCA में कैटेगरी वाइज नया कटऑफ

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है.

जनरल कैटेगरी: 412.16 अंक
OBC: 364.46 अंक
EWS: 389.85 अंक
SC: 315.40 अंक
ST: सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है

इससे पहले जारी 16वें कटऑफ में OBC के लिए 365.99 या अधिक, EWS के लिए 388.71 या अधिक और SC के लिए 316.32 या अधिक मेरिट निर्धारित की गई थी.

BCA-MCA Data Science का भी कटऑफ जारी

BCA-MCA (Data Science) प्रोग्राम के लिए भी नई मेरिट जारी की गई है. OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 362.97 अंक, जबकि EWS वर्ग के लिए 390.13 अंक निर्धारित किए गए हैं. ST वर्ग के सभी उम्मीदवारों को एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया गया है.

जिन उम्मीदवारों का नाम जारी मेरिट के तहत आता है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

BSc Mathematics की नई मेरिट क्या है?

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के BSc Mathematics प्रोग्राम में भी नया कटऑफ जारी किया गया है. अलग-अलग कैटेगरी के लिए मेरिट इस प्रकार है:

OBC: 356.85 से 357.66 अंक
EWS: 365 से 366.30 अंक
SC: 270.54 से 271.80 अंक

पिछले कटऑफ में OBC की मेरिट 360 से 362.70, EWS की 367.20 से 368.40 और SC की 275 से 276.90 अंक थी.

BA NEP छात्रों का 7 सितंबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में BA NEP के तहत एडमिशन लेने वाले नए छात्रों के लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. तीसरे चरण का दस्तावेज सत्यापन 7 सितंबर को होगा.

यह प्रक्रिया चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. संबंधित उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर अपने मूल प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा.

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

नए कटऑफ में चयनित उम्मीदवारों के लिए एडमिशन की समय सीमा बेहद महत्वपूर्ण है. मेरिट में नाम आने के बाद भी अगर उम्मीदवार तय समय पर फीस जमा नहीं करता या जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तो उसका प्रवेश प्रभावित हो सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नवीनतम एडमिशन नोटिस और अपने संबंधित कोर्स की समय सीमा जरूर चेक करनी चाहिए.