×

Varanasi बाइक मैकेनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  पहड़िया की श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी में मंगलवार रात मोटर मैकेनिक उदयभान पटेल (45) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह शराब का लती था। इस कारण परिवार में आये दिन विवाद से तनाव में रहता था।


उदयभान हुकुलगंज में मोटरसाइकिल बनाता था। उसे दो बच्चे हैं। मंगलवार को वह दुकान नहीं गया था। पत्नी बिन्दुता किसी काम से गई थी। घर में वह अकेला रह गया। रात में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। देर रात बच्चों के साथ पत्नी आई तो दरवाजा बंद मिला। जब दरवाजा तोड़ा गया। उदयभान के गले में रस्सी बंधी थी। रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गया था। थानाध्यक्ष सारनाथ अर्जुन सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि उदयभान की शराब की लत छुड़ाने के लिए इलाज चल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वाराणसी न्यूज़ डेस्क