×

Varanasi सत्य साईं के अवतरण दिवस पर हुई महानारायण सेवा

 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  सत्य साईं बाबा के 96वें अवतरण दिवस पर श्री सत्यसाईं सेवा संगठन की तरफ से मंगलवार सुबह 21 बार ओंकारम के बाद प्रभातम व नगर भ्रमण का आयोजन हुआ। शाम को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित वाग्देवी मंदिर में भजन संध्या हुई।


बांसफाटक स्थित विश्वेश्वर मंदिर से प्रभातम की शुरुआत हुई। दिन में 11 से एक बजे तक अस्सी घाट पर महानारायण सेवा में जरूरतमंदों में भोजन व अन्य जरूरी सामान का वितरण किया गया। वाग्देवी मंदिर में शाम को भजन संध्या व बच्चों की निबंध प्रतियोगिता हुई।
भजनों में सर्वधर्म समभाव की भावना दिखी। कार्यक्रम का संचालन स्टेट कोर्डिनेअर साईं किशोर ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बी. उपाध्याय के साथ मुकेश सिंह, पंकज श्रीवास्तव, हरिओम, दीनदयाल दीक्षित, ओपी तिवारी, प्रतिमा श्रीवास्तव थीं।
वाराणसी न्यूज़ डेस्क