×

Udaipur महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
 

 

राजस्थान न्यूज डेस्क,  शहर सहित इलाके में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति परिसर में सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीओ मोनिका सामोर ने रैली को रवाना किया।

राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने हाथों में बैनर आदि लेकर शहर में शाकंभरी गेट, घूमचक्कर, बस स्टैंड होते हुए वापस पंचायत समिति तक मतदाता जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं ने जगह-जगह रुककर निष्पक्ष रूप से मतदान करने का संदेश दिया। महिलाओं ने प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाकर मतदान का महत्व बताया। इस मौके पर तहसीलदार भीमसेन सैनी, बीडीओ सुनिता कुमावत, सहायक विकास अधिकारी दयानंद गढ़वाल, बीपीएम पूर्णसिंह, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुभाष पालीवाल आदि मौजूद थे।
उदयपुर न्यूज डेस्क!!!