☰
×

उदयपुर में अवैध ठेलों पर नगर निगम का शिकंजा, फुटेज में देंखे बिना लाइसेंस वाले ठेले होंगे जब्त; सिफारिश भी नहीं चलेगी

 

उदयपुर शहर के बाजारों, मुख्य सड़कों और चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने अवैध ठेलों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। निगम अब शहर में बिना लाइसेंस चल रहे ठेलों को जब्त करेगा। इसके अलावा जिन ठेला संचालकों के पास लाइसेंस है, लेकिन वे तय स्थान के बजाय किसी दूसरी जगह ठेला लगा रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने ठेला संचालकों को चेतावनी दी है कि वे कार्रवाई से बचने के लिए खुद ही अपने अवैध ठेले हटा लें। निगम अधिकारियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में अचानक जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिना लाइसेंस वाले ठेलों पर होगी कार्रवाई

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/M-Euc3RAXxU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/M-Euc3RAXxU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर अवैध ठेलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई संचालक बिना किसी अनुमति के बीच बाजार और सड़क पर ठेले लगाकर रास्ता घेर लेते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।नगर निगम के अभियान के तहत बिना अनुज्ञा यानी लाइसेंस के चल रहे सभी ठेलों को जब्त किया जाएगा। वहीं, लाइसेंस होने के बावजूद निर्धारित स्थान से हटकर ठेला लगाने वालों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

दुकानों के बाहर ठेले लगवाना भी अवैध

महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि शहर के कई बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहरकी जगह किराए पर देकर वहां ठेले लगवा रखे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकान के बाहर इस तरह ठेले लगवाना भी पूरी तरह अवैध है। ऐसे ठेलों को भी नगर निगम की ओर से जब्त किया जाएगा।महापौर के मुताबिक, कुछ दुकानदार अपनी दुकान के बाहर की जगह का इस्तेमाल ठेले लगवाने के लिए कर रहे हैं, जिससे बाजारों में अतिक्रमण बढ़ रहा है। निगम की कार्रवाई में ऐसे ठेले भी शामिल होंगे।

अचानक जांच कर जब्त किए जाएंगे ठेले

महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के किसी भी इलाके में अचानक जांच शुरू की जाए और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को जब्त किया जाए। उन्होंने साफ किया है कि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की सिफारिश नहीं सुनी जाएगी।नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। निगम ने ठेला संचालकों से नियमों का पालन करने और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को स्वयं हटाने की अपील की है।