☰
×

उदयपुर में 20 मिनट तक कार का लॉक खोलने की कोशिश, फुटेज में देंखे फिर क्रेटा लेकर फरार हुए बदमाश; अंदर रखे 1.45 लाख रुपए भी चोरी

 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vf8ThZtsvfw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vf8ThZtsvfw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राजस्थान के उदयपुर में बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी कर ली। आरोपी आधी रात को दूसरी सफेद कार से पहुंचे और करीब 18 से 20 मिनट तक मशक्कत कर क्रेटा का लॉक खोल दिया। इसके बाद वे कार लेकर फरार हो गए। बदमाश कार में रखे 1.45 लाख रुपए भी ले गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।मामला सुखेर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित निखिल कुमावत ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

घर के बाहर खड़ी थी कार, सुबह गायब मिली

जानकारी के अनुसार, निखिल कुमावत ने 4 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब वह घर से बाहर आए तो कार वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन कार का कोई पता नहीं चला।इसके बाद उन्हें पता चला कि कार में रखे 1.45 लाख रुपए भी गायब हैं। चोरी की आशंका होने पर उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की। फुटेज देखने पर कार चोरी होने की पूरी घटना सामने आई।

दूसरी सफेद कार से पहुंचे थे बदमाश

सीसीटीवी फुटेज में 5 नवंबर की रात करीब 3:30 बजे एक सफेद कार घर के बाहर आकर रुकती दिखाई दे रही है। इसमें सवार बदमाश उतरकर क्रेटा के पास पहुंचते हैं। आरोपी करीब 18 से 20 मिनट तक कार का लॉक खोलने की कोशिश करते हैं। लॉक खुलने के बाद वे क्रेटा लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।

सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश

पीड़ित निखिल कुमावत ने सुखेर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद कार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।