×

सेमारी में दिल दहला देने वाली वारदात, फुटेज में देखें दामाद ने सास के टुकड़े टुकड़े कर की हत्या, ये थी वजह?

 

उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सेमारी थाना क्षेत्र के गुड़ासर गांव के पास जहात फलां में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला और उसके 4 वर्षीय नाती की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/IDopAOe2Iwk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IDopAOe2Iwk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

थानाधिकारी गोपाल कृष्ण मीणा के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। जब अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं, तो आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां खून से सने हुए हालात देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए। बुजुर्ग महिला गौरी और उसके नाती सुरेंद्र के शव घर के हॉल में पड़े थे। दोनों की छाती और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने महिला के पैरों पर भी हमला किया और पैरों में पहने चांदी के कड़े ले गए।

परिवार मजदूरी करता है और घटना के समय सभी सदस्य घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। बुजुर्ग महिला अपने नाती के साथ हॉल में सोई हुई थी। पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों की संख्या 2 से 3 हो सकती है।

इधर, मृतका गौरी के पति ने शक जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि घटना में उसके दामाद का हाथ हो सकता है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है। मामले में हत्या और लूट दोनों की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। जांच में परिवारिक नाराजगी और आपसी विवाद समेत सभी बिंदुओं को शामिल किया जा रहा है। इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।