×

राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, वीडियो में देंखे मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना 2026 के आवेदन 27 मई से शुरू

 

Rajasthan के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के राजस्थान के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिक मुफ्त तीर्थ यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू होगी और 10 जून तक चलेगी।राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। इस बजट के जरिए करीब 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। खास बात यह है कि इस योजना में ट्रेन और हवाई जहाज दोनों माध्यमों से यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/SEwfPjMsPmE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/SEwfPjMsPmE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

Devasthan Department Rajasthan के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक आवेदक अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विभाग का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी।योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है और उसकी आयु कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली यानी कम्प्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए जिलेवार किया जाएगा। इससे चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर देना है। हर साल बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठाते हैं और सरकार इसे लगातार विस्तार दे रही है।सूत्रों के अनुसार इस बार यात्रा के लिए कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किया जा सकता है। ट्रेन यात्रा के साथ-साथ कुछ विशेष तीर्थ स्थलों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि बुजुर्ग यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल सके।विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वष्ठ नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होती है, क्योंकि कई लोग आर्थिक कारणों से जीवनभर तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे में सरकार की यह पहल उन्हें धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करती है।

आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी देवस्थान विभाग राजस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। विभाग ने लोगों से समय पर आवेदन करने और सही दस्तावेज अपलोड करने की अपील की है।

फिलहाल योजना के ऐलान के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।