×

टोंक में 11 लाख का गांजा पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार; फुटेज में देंखे दो कारें भी जब्त

 

टोंक जिले में नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी टीम और मेहन्दवास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे करीब 22 किलो गांजे को जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई मेहन्दवास थाना क्षेत्र में की गई। टीम को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसटी और थाना पुलिस की विशेष टीम ने निगरानी शुरू की। जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से गांजा बरामद किया गया।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/kGieyrn0iPA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/kGieyrn0iPA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लालाराम गुर्जर और मुकेश महावर को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 22 किलो गांजा बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दोनों कारों को भी जब्त कर लिया।पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे टोंक या आसपास के इलाकों में कहां सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में रतनलाल भार्गव और टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा का सुपरविजन रहा। वहीं मेहन्दवास थानाधिकारी रामसिंह यादव और डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।मेहन्दवास थाना पुलिस की विशेष टीम और जिला डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच और निगरानी के बाद गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

गांजा तस्करी के नेटवर्क की होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच के दौरान गांजे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे इससे पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं या नहीं।टोंक पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।