×

देवली बस स्टैंड पर बस खड़ी करने को लेकर विवाद, एक्सक्लूसिव फुटेज में जाने ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

 

राजस्थान के टोंक जिले के देवली बस स्टैंड पर रविवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बस खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ एक रेहड़ी (ठेला) लगाने वाले व्यक्ति ने मारपीट कर दी। इस घटना से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5 बजे देवली थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड पर हुई। थाना अधिकारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि इस मामले में बस ड्राइवर राज मोहम्मद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KHjkSs3omk0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KHjkSs3omk0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिकायतकर्ता राज मोहम्मद ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह जयपुर से कोटा जाने वाली नॉन-स्टॉप रोडवेज बस का ड्राइवर है। रविवार को जब वह अपने कंडक्टर महावीर गुर्जर के साथ देवली बस स्टैंड पहुंचा, तो वहां बस खड़ी करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।इसी दौरान बस खड़ी करने को लेकर पास में पकौड़ी का ठेला लगाने वाले रामदयाल से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस बढ़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि रामदयाल ने ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान ड्राइवर राज मोहम्मद को जमीन पर पटककर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे मामला और आगे नहीं बढ़ा।सूचना मिलने पर देवली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। बस स्टैंड पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी जांच के दायरे में लिया गया है।इस घटना के बाद रोडवेज बस चालकों और कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने बस स्टैंड पर बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं  रोका जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।