×

श्रीगंगानगर में दर्दनाक घटना, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे कार में AC चलाकर सोए बैंक मैनेजर की मौत

 

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत लोन मैनेजर की कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।जानकारी के अनुसार, मृतक बैंक मैनेजर पिछले दो दिनों से लापता थे। परिवारजन लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था, जिससे चिंता और बढ़ गई थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VLG3zrpu1_c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VLG3zrpu1_c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बाद में जब उनकी कार का पता चला तो परिजन मौके पर पहुंचे। कार अंदर से लॉक थी और कांच तोड़कर परिवार वालों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस जांच में सामने आया है कि मैनेजर कार के अंदर एसी चालू कर सोए हुए थे। इसी दौरान ऑक्सीजन की कमी और वेंटिलेशन न होने की वजह से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस को कार के अंदर बीयर के कैन भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, चार खाली और दो भरे हुए बीयर कैन बरामद किए गए हैं। इस कारण पुलिस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है, जिसमें नशे की स्थिति भी शामिल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।