×

श्रीगंगानगर में नर्सिंग स्टाफ का हंगामा, वीडियो में देंखे टर्मिनेशन के विरोध में अस्पताल में धरना

 

रीको क्षेत्र स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी कैंपस के जन सेवा हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा अचानक कुछ कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के बाद यह विवाद सामने आया है।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत कर मरीजों की सेवा की, लेकिन अब उन्हें बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें हॉस्पिटल से जबरन बाहर निकाला गया, जिससे वे आहत हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/UoDQbMbu3eM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UoDQbMbu3eM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने तीन कर्मचारियों को अचानक टर्मिनेट कर दिया। इस फैसले के विरोध में सैकड़ों नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी एकजुट हो गए और हॉस्पिटल परिसर में धरने पर बैठ गए।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ‘टांटिया ग्रुप मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है और संस्थान में आर्थिक अनियमितताएं भी हो रही हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना नोटिस और बिना कारण बताए कर्मचारियों को हटाना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने मांग की कि टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ के विरोध में उतरने से मरीजों की देखभाल प्रभावित हो सकती है। फिलहाल, हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और प्रबंधन इस विवाद का समाधान किस तरह करते हैं।