×

Shri ganganagar श्रीगंगानगर में स्टूडेंट्स ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक
 

 

राजस्थान न्यूज डेस्क, श्रीगंगानगर में हर घर में तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रैली निकाली गई. रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इसका समापन राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड मुख्यालय में हुआ। रैली में छात्रों ने अभियान के बारे में जागरूक किया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसकी शुरुआत स्काउट गाइड कार्यालय से सुबह करीब आठ बजे हुई। इसे स्काउट ऑफिस से एसपी आनंद शर्मा और जिला परिषद सीईओ मोहम्मद जुनैद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली भगत सिंह चौक, महाराजा गंगा सिंह चौक, गोल बाजार होते हुए स्काउट गाइड कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान छात्र भारत माता की जय के नारे लगाते दिखे। ये लोग हाथों में तिरंगा लहराए हुए थे।

रैली में सीडीईओ गिरजेश कांत शर्मा, एडिशनल एसपी जयसिंह तवार समेत कई लोग शामिल हुए. रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराएंगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे. 

श्रीगंगानगर न्यूज डेस्क!!!