खाटूश्यामजी के लक्खी मेले में भंडारे का स्वाद, वीडियो में देंखे हर किसी के लिए स्वादिष्ट पकवानों का खजाना
खाटूश्यामजी के प्रसिद्ध लक्खी मेले में इस बार खाने-पीने का एक नया अनुभव देखने को मिल रहा है। यहां पर एक भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पांच सितारा होटल के मेन्यू को भी मात देने वाले स्वादिष्ट पकवान लोगों को मुफ्त में मिल रहे हैं।
इस भंडारे में बाजरे का खिचड़ा, गुलाब जामुन, इमरती, लापसी, जलेबी, लड्डू, पेड़े, रसगुल्ला, रबड़ी जैसे मिठाइयों से लेकर फ्रूट चाट मसाला, डोसा, इडली, सांभर, चाट पापड़ी, टिकिया, गोलगप्पे, चाऊमीन, स्प्रिंग रोल, मंचुरियन तक सब कुछ मौजूद है। साथ ही दाल, चावल, रोटी, पूड़ी, सब्जी, रायता, चार सब्जियां, चटनी, दही बड़ा, छोले भटूरे, दही भल्ले जैसे पारंपरिक और स्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध हैं।
यह भंडारा रींगस से खाटू मार्ग पर तोरण द्वार से डेढ़ किलोमीटर पहले लगा है, जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सिर्फ स्वादिष्ट भोजन ही नहीं, बल्कि फ्री मेडिकल सुविधा और सुविधाजनक विश्राम के लिए व्यवस्था भी की गई है।
यह भंडारा सभी को हाथ जोड़कर बुलाता है और हर किसी को स्वागत करने के लिए तैयार है। यहां आने वाले भक्तों को न केवल पेट भरने का मौका मिल रहा है, बल्कि एक आरामदायक वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। खाटूश्यामजी के इस लक्खी मेले का अनुभव एक अद्वितीय और यादगार बन जाता है, जहां श्रद्धालु आध्यात्मिकता के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों का भी आनंद लेते हैं।