Sikar आरबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: सीकर का 95.63 फीसदी रिजल्ट, छात्रा सलोनी के 99 फीसदी अंक
राजस्थान न्यूज डेस्क, सीकर जिले के हजारों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीकर जिले का रिजल्ट इस बार प्रतिशत रहा है। जिले में कुल 44470 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
परीक्षा में इस बार 26574 लड़के और 20987 लड़कियां यानि कुल 47561 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 26072 लड़के और 20743 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। बात करें यदि लड़कों की तो 14170 लड़के फर्स्ट, 8214 सेकंड,2444 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। जबकि 7 लड़के केवल पास हुए हैं। इस तरह से परीक्षा में कुल 24835 लड़के पास हुए। लड़कों का
रिजल्ट प्रतिशत 95.26 प्रतिशत रहा। वहीं 12653 लड़कियां फर्स्ट , 5916 सेकंड और 1365 लड़कियां थर्ड डिवीजन से पास हुई है। जबकि 1 लड़की केवल पास हुई है। इस तरह 19935 लड़कियां परीक्षा में पास हुई है। जिनका रिजल्ट प्रतिशत 96.10 प्रतिशत रहा है। राजस्थान में सीकर जिले रिजल्ट के मामले में दूसरे नंबर पर रहा है।
पिछले साल 91.36 %रहा था रिजल्ट पिछले साल कक्षा 10 वीं का रिजल्ट 91.36 प्रतिशत रहा था। जबकि साल 2021 में सभी स्टूडेंट्स प्रमोट हुए थे। इससे पहले 2020 में 87.64, 2019 में 87.72 , 2018 में86.88 , 2017 में 86.27 , 2016 में 84.88 , 2015 में 86 प्रतिशत रहा था।
सीकर न्यूज डेस्क!!!