☰
×

सीकर में हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर फावड़े से हमला कर युवक की हत्या की, फुटेज में देंखे 3 गाड़ियों में आए थे बदमाश

 

राजस्थान के सीकर जिले में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सदर थाना इलाके में बुधवार देर रात हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। घायल का एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गुरुवार दोपहर 3 बजे से मृतक के परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अजीतपुरा निवासी संदीप पिलानिया के रूप में हुई है। संदीप के पिता सेना में हवलदार हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले कैंपर गाड़ी से संदीप की गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और फिर हमला कर दिया।

वर्कशॉप से घर लौट रहे थे संदीप और उनके साथी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/yebv8Vvzx2s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yebv8Vvzx2s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि संदीप बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे अपने साथियों प्रवीण, सोयल, आनंद, मोहित और मुकेश के साथ कैंपर गाड़ी में भढाढर स्थित वर्कशॉप से रवाना हुआ था। सभी लोग गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर गए, लेकिन वहां पेट्रोल नहीं मिला। इसके बाद वे पास में मौजूद नायरा पेट्रोल पंप की ओर जाने लगे।इसी दौरान सामने से आ रही एक कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप की गाड़ी बंद हो गई। आरोप है कि इसी बीच दो अन्य गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। इनमें दो कैंपर और एक स्कॉर्पियो शामिल थी। इन गाड़ियों ने संदीप की गाड़ी को पीछे और साइड से भी टक्कर मारी।

फावड़े से हमला, एक युवक की मौत और दूसरा घायल

परिजनों के अनुसार, गाड़ी रुकने के बाद हमलावरों ने संदीप और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान फावड़े से वार किए गए। हमले में संदीप की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन

युवक की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है। गुरुवार दोपहर 3 बजे से परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। वे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हमलावर कितने लोग थे, हत्या की साजिश कैसे रची गई और वारदात के पीछे रंजिश की क्या वजह थी, इन पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।