×

खाटूश्याम मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, वीडियो में देखें दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद

 

सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान गौतम गंभीर आज दोपहर दर्शन के लिए पहुंचे। उनके मंदिर आगमन पर श्रद्धालुओं और फैंस में उत्साह देखने को मिला।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/05u4lKDCuSg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/05u4lKDCuSg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मंदिर में पहुंचने पर मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने गंभीर को देखकर अपने मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो भी बनाए।

गौतम गंभीर ने मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि उन्हें बाबा खाटूश्याम जी में गहरी आस्था है और वे समय-समय पर यहां आकर आशीर्वाद लेते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है और उन्हें यहां आकर मानसिक शांति मिलती है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भी वे यहां दर्शन करने आए थे। गंभीर ने कहा कि उनका मानना है कि बाबा स्वयं उन्हें बुलाते हैं और वे बार-बार यहां आने की इच्छा रखते हैं।

मंदिर में व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था काफी बेहतर है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और अधिक लोग यहां आएंगे और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गंभीर के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में कुछ समय तक भीड़भाड़ की स्थिति रही, लेकिन व्यवस्थाओं के कारण दर्शन सुचारू रूप से चलते रहे।