×

Shimla रनोल में मकान जला, तीन परिवार बेघर

 

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ डेस्क,सोमवार करीब दो बजे के आसपास चिंडग़ाव तहसील के रनोल गांव में एक मकान में आग लगने से तीन परिवार बेघर हो गए। प्रभावित परिवारों में विक्रम जीत पुत्र थेबू राम, नेगी राम पुत्र थेबू राम और कृष्ण कपूर पुत्र विक्रम जीत का परिवार शामिल है। इस अग्निकांड में दो मंजिला मकान के 14 कमरे सहित घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।


आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। आग लगने के कुछ समय के बाद घर में रखे गैस सिलेंडर में एक जोरदार धमाका भी हुआ, जिसे घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया।। वहीं, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आज को बुझा कर साथ लगते मकान को बचा लिया। तब तक लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आग को काबू नहीं किया जा सकता था। वहीं, प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन ने 40 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया है। प्रशासन ने पीडि़त परिवार को 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की। इसके अलावा राहत सामग्री भी प्रदान की गई।


शिमला न्यूज़ डेस्क!!!