×

रणथंभौर में बाघिन रिद्धि के शावक का सड़क पर ‘मस्तीभरा मूवमेंट’, वीडियो में देंखे 15 मिनट तक टूरिस्ट ठहरे

 

रणथंभौर नेशनल पार्क एक बार फिर अपने रोमांचक वन्यजीव नज़ारे के कारण चर्चा में है। यहां बाघिन रिद्धि का शावक शनिवार सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग पर अचानक दिखाई दिया, जिससे पर्यटकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6 बजे गणेश मार्ग स्थित मजार के पास की है। जैसे ही शावक सड़क के पास पहुंचा, वहां मौजूद टूरिस्ट अपनी गाड़ियों में ही रुक गए और उसे देखने लगे। करीब 15 मिनट तक शावक सड़क और उसके आसपास घूमता रहा, जिससे पर्यटक उसकी गतिविधियों को कैमरों में कैद करते रहे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/saTzBEgGSRY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/saTzBEgGSRY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस दौरान कई पर्यटकों ने बाघ के शावक की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। शावक का यह स्वाभाविक व्यवहार और सड़क के आसपास उसकी मौजूदगी वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी अनुभव बन गया।बताया जा रहा है कि बाघिन रिद्धि का यह शावक पहले भी इसी क्षेत्र में कई बार देखा जा चुका है। त्रिनेत्र गणेश मार्ग के आसपास उसकी नियमित मूवमेंट रहती है, जिसके कारण यह इलाका टाइगर स्पॉटिंग के लिए चर्चित हो गया है।

इससे पहले 13 मई को भी इसी शावक के सड़क पर आने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। उस समय भी वह कुछ देर सड़क पर घूमने के बाद वापस जंगल की ओर चला गया था।रणथंभौर में इस तरह की घटनाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती हैं, हालांकि वन विभाग लगातार अपील करता है कि ऐसे समय में वाहन नियंत्रित रखें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। फिलहाल शावक जंगल में लौट गया है, लेकिन उसकी यह ‘एक्टिविटी’ एक बार फिर रणथंभौर को सुर्खियों में ले आई है और पर्यटकों के लिए यह यादगार अनुभव बन गई है।